बिहार

शेखपुरा कांग्रेस आश्रम में शोक सभा : भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि

शेखपुरा, उमेश कुमार : भागलपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर शेखपुरा जिला कांग्रेस आश्रम में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। 1 मई को उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में उनका निधन हो गया था। वे दिल्ली से भागलपुर लौट रहे थे।

हादसे में घायल :

हादसे में उनकी साली कुमारी सपना गंभीर रूप से घायल हुईं। भतीजा विभु आर्यन और ड्राइवर विनोद मंडल को मामूली चोटें आईं।

पार्टी के लिए बड़ी क्षति :

Advertisements
Ad 1

शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष आनंदी यादव और वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ ने कहा- “प्रवीण कुशवाहा का जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वे एक महीने पहले ही जिलाध्यक्ष बने थे और लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे थे।”

नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगठन को उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

शोक सभा में मौजूद रहे :

पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर बाबू, राहुल कुमार, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, विपिन चौरसिया, प्रेम कुमार गुप्ता, पप्पू राज मंडल, प्रमोद यादव, अफसर खान, पिंटू कुमार, रामप्रसाद दास, सरवन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष असलम जी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुस्ताक खान, मोआजम जी, केदार राम, विनोद सिन्हा, लखन महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: