बिहार

एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक, सीमावर्ती चुनौतियों पर मंथन

अररिया, रंजीत ठाकुर। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर रोक और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर रविवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने की, जिसमें एसएसबी अधिकारियों और क्षेत्र के मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद सीमा क्षेत्र में चल रही गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कमांडेंट ने मीडिया कर्मियों से जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ सुझाव भी मांगे। इस दौरान पत्रकारों ने सीमावर्ती इलाकों में हो रही परेशानियों, तस्करी और अन्य चुनौतियों को खुलकर सामने रखा।

Advertisements
Ad 1

कमांडेंट जनार्दन मिश्रा ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर एसएसबी पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल से न केवल अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, बल्कि समाज में बढ़ रही नशे की समस्या पर भी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। बैठक में द्वितीय कमान अधिकारी हर्षित कुमावत, मदन मोहन भट्ट, प्रवीण प्रभाकर सहित कई अन्य एसएसबी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया की ओर से रंजीत ठाकुर, विनय ठाकुर, मेराज सिद्दीकी, पंकज रंजीत, सुदीप भारती, वरुण मिश्रा, रंजीत राय, वसीम राणा, ज्ञान मिश्रा और राकेश कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: