बिहार

बिहार की जनता ने जन सुराज पार्टी को 2.5% अर्थात् 1862500 मत दिया- रमेश सिंह

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह :  जिले के जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 2025 की बिहार विधानसभा चुनाव में 7 करोड़ 45 लाख वोट पोल हुआ। जिसमें बिहार की जनता ने जन सुराज पार्टी 2.5% यानी 1862500 वोट दिया। बिहार में 243 सीट है। जिसमें जन सुराज पार्टी 241 सीटों पर चुनाव लड़ी। 1862500 ÷ 241 = 7728 वोट प्रत्येक विधानसभा में बिहार की जनता ने वोट दिया और जन सुराज पार्टी पर भरोसा जताया।

वैसे जन सुराज पार्टी चुनाव हारी है अपना हौसला नही हारा है। आज सिर्फ 1862500 जनता का हीं नही बल्कि 13 करोड़ जनता की आवाज बनकर बिहार में खड़ा है। विपक्ष की भूमिका बिहार में जन सुराज पार्टी हीं निभा रहा है। जन सुराज पार्टी के अलावा कोई दूसरी पार्टी दिखाई नही देता। आज कल राजनीति में गठबंधन का जो दौर चल रहा है। उसमें कुछ पार्टी जैसे राजद , जदयू , भाजपा को छोड़कर अन्य दल जैसे कांग्रेस , लोजपा , रालोसपा , CPI , CPIML , VIP , HAM किसी दल में वह ताकत नही है जो अपने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़कर 7728 वोट ला सके।

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

error: