बिहार

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी के कारगिल चौक इलाके में आज एक नन्हा बच्चा स्कूल से लौटते समय रास्ता भटक जाने के कारण काफी परेशान और घबराया हुआ पाया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पटना यातायात पुलिस की टीम ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे अपने संरक्षण में लिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बच्चे को शांत कराया और उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके स्कूल प्रशासन एवं परिजनों से संपर्क स्थापित किया। कुछ ही समय में परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बच्चे को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया।

बच्चे के चेहरे पर वापस आई मुस्कान ने पुलिस टीम की मेहनत को सार्थक बना दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की प्रशंसा की। पटना यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने के लिए जागरूक करें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

Related posts

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी

मोतिहारी में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 3.62 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ जब्त!

हर चेहरे पर मुस्कान, महादलित टोलों में जिला प्रशासन ने बाँटी दीपावली की खुशियाँ