बिहार

शराब सेवन मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार अभियुक्तों में अप्राथमिकी संख्या 15/26 के तहत शिव कुमार (30 वर्ष), पिता नारायण मंडल, निवासी चकोरवा वार्ड संख्या 06 शामिल हैं। वहीं अप्राथमिकी संख्या 16/26 के अभियुक्त मोहम्मद सोहराब (22 वर्ष), पिता मोहम्मद कासिम, निवासी बेलही वार्ड संख्या 11 तथा अप्राथमिकी संख्या 14/26 के अभियुक्त विश्वनाथ ठाकुर (53 वर्ष), पिता सीता राम ठाकुर, निवासी बर्जु वार्ड संख्या 4, थाना दुबही, जिला सुनसरी (नेपाल) को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया बापू टावर का निरीक्षण, हरियाली बढ़ाने और शैक्षणिक भ्रमण में शामिल करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की स्व-गणना, बिहारवासियों से डिजिटल जनगणना में भाग लेने की अपील

एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, देशभक्ति गीतों से गूंजा टाउन हॉल

error: