बिहार

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के दशरथा मोड़, सिपारा थाना-बेऊर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है. यह कार्रवाई सुबह करीब 9.00 बजे ही की गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त उत्पाद एवं मध निषेध विभाग प्रेम प्रकाश ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान BRO2T 0836 नंबर की टाटा एरिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल 480 टेट्रापैक ऑफिसर चॉइस शराब, जिसकी कुल मात्रा 86.400 लीटर बताई जा रही है, जब्त की है. जब्त शराब का अनुमानित मूल्य करीब एक लाख रुपये आंका गया है।

Advertisements
Ad 1

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार, रिशु कुमार और रोहित कुमार, सभी निवासी हनुमान नगर, पटना के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में एएसआई राकेश कुमार सिंह के साथ राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार, विवेक, पुरुषोत्तम, अमरेश और लालचंद (सिपाही) शामिल रहे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर

error: