बिहार

ललित नारायण मिश्रा संस्थान में युवा मंच’ का सफल आयोजन, युवाओं को मिला सशक्त मंच

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना स्थित ललित नारायण मिश्रा संस्थानमें शनिवार को “युवा मंच” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दैनिक जागरण और संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को संवाद, अभिव्यक्ति और नवाचार के लिए मंच प्रदान करना था। संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में सीखने और अपनी बात रखने का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के अंतर्गत संवाद एवं विचार-विमर्श सत्र, भाषण एवं अभिव्यक्ति प्रस्तुतियाँ, समसामयिक विषयों पर चर्चा तथा नवाचार और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े विचार साझा किए गए। प्रतिभागियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और रचनात्मक चर्चा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं और अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: