बिहार

लाइन डे पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा “लाइन डे” के अवसर पर पुलिस केंद्र, जहानाबाद में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न शाखाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित शाखा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के कर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर कार्य वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस केंद्र में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: