बिहार

अवैध बालू खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 11.05 लाख का जुर्माना

अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 07 अप्रैल 2026 को फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के संयुक्त नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान फारबिसगंज अंचल के पंचायत अम्हारा स्थित परमान नदी के किनारे अवैध बालू खनन करते हुए 01 जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर डाला को जब्त किया गया।

Advertisements
Ad 1

जब्त किए गए जेसीबी (मॉडल नंबर– TLB7405) एवं बिना निबंधन संख्या वाले ट्रैक्टर डाला को अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए फारबिसगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों पर कुल 11.05 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लघु खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: