बिहार

डीएम ने सरकारी संस्थानों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई

शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले के घाटकुसुभा प्रखंड के अंतर्गत गगौर पंचायत में विभिन्न सरकारी संस्थानों का सघन निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सबसे पहले गगौर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान RTPS काउंटर की जांच की गई, जहाँ अधिकांश कर्मी अपने कर्तव्य से अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और साथ ही उनका मार्च माह का वेतन स्थगित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरक्षण किया गया । उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया, जिसमे छात्राओं के रहने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। वहां की व्यवस्था देखकर जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त किया गया। उन्होंने पुस्तकालय में बैठकर छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था देखी और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उनके द्वारा विद्यालय के निरिक्षण के क्रम मे शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की ताकि शैक्षणिक अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को दी जाने वाली सेवाएँ समय पर उपलब्ध हों और सभी कर्मी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित रहें।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थें।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: