बिहार

शेखपुरा में “संपूर्णता अभियान 2.0” की समीक्षा, कई क्षेत्रों में 100% लक्ष्य हासिल

शेखपुरा, उमेश कुमार : संजय कुमार,उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत “संपूर्णता अभियान 2.0” के सफल संचालन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना है।

बैठक में बताया गया कि जिले में निर्धारित सूचकांकों (Indicators) के आधार पर नियमित समीक्षा एवं प्रगति का आकलन किया जा रहा है। हालिया आंकड़ों के अनुसार कई प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

जन्म के समय शिशुओं के वजन मापन का लक्ष्य 100% प्राप्त कर लिया गया है। क्षय रोग (TB) की सूचना दर में भी लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की गई है। विद्यालयों में बालिकाओं हेतु कार्यशील शौचालयों की उपलब्धता 100% सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पशुओं के टीकाकरण एवं आंगनबाड़ी सेवाओं में निरंतर सुधार देखा गया है।

Advertisements
Ad 1

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 6 सूचकांकों में 100% लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यक्षमता, पोषण सेवाओं की उपलब्धता तथा पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं में सुधार शामिल है।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर निरंतर निरीक्षण, समीक्षा बैठकें, Geo-tagged फोटो एवं रिपोर्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी संबंधित विभागों द्वारा डेटा का संधारण एवं अद्यतन कार्य Google Sheet के माध्यम से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयावधि के भीतर प्राप्त किया जाए तथा आम जनता को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: