बिहार

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार के द्वारा आज ‘चिल्ड्रन पार्क’ पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पोस्ट पर तैनात पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और उपस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान एसपी यातायात ने पूरी टीम को मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।

वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले एक पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका वेतन धारित (सैलरी होल्ड) कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सख्त संदेश गया है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: