बिहार

सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं

शेखपुरा,  उमेश कुमार : शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन आज सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नल का जल ऑपरेटर का मानदेय दिलाने, दबंग द्वारा जमीन अतिक्रमण करने, सड़क दुर्घटना का मुआवजा दिलाने, मिनी जालमीनार का निर्माण कराने, दो नाली बंदुक का ट्रांसफर कराने, जमीन का रैतिकरण कराने, कबीर मठ मालदह में कमिटी निर्माण कराने, प्राथमिकी दर्ज़ कराने, Blo पद से हटाने, आधार कार्ड, बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, मुख्यमंत्री परिवहन योजना का लाभ दिलाने, नाली निर्माण कराने, ग्रेजुएशन की छात्रा के द्वारा गिरहिंदा पहाड़ को सौंदर्यीकरण कराने, नाली निर्माण कराने, घर का निर्माण करने पर रोक लगाने, दाखिल खारिज, जमाबंदी में सुधार कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।

जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। “प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए।

Advertisements
Ad 1

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।” — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: