ताजा खबरेंबिहार

पटना सिटी में घायल लावारिस बछड़े को मिला सहारा, गौशाला में कराया गया उपचार

पटनासिटी। पटना सिटी के चौकशिकारपुर पुल के समीप मंगलवार को एक लावारिस बछड़ा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की नजर उस बछड़े पर पड़ी, जिसका एक पैर बुरी तरह से टूटा हुआ था और वह चलने-फिरने में असमर्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता एवं सावधानीपूर्वक घायल बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने बिना समय गंवाए उसे श्रीकृष्ण गौशाला केंद्र पहुंचाया, जहां उसका समुचित उपचार शुरू कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषिकेश ने बताया कि संस्था हमेशा से गौ रक्षा और गौ सेवा के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Related posts

मक्का बर्बाद, खेत खाली हो गए, लेकिन किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में “संडे ऑन साइकल रैली” का आयोजन

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 127.08 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार!

error: