शेखपुरा, उमेश कुमार : शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले में चल रही विकास योजनाओं की धरातलीय हकीकत जानने के लिए काफी सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने ‘टाल क्षेत्र विकास योजना’ एवं ‘प्रगति यात्रा’ के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सामस विष्णुधाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां संचालित विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संजोना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला पदाधिकारी महोदय ने हो रहे निर्माण सामग्रियों की जांच की और कहा कि कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी मौजूद थे।जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि “सामस विष्णुधाम न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है। हमारा उद्देश्य है कि ‘प्रगति यात्रा’ के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प हो ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों। प्रगति यात्रा के दौरान जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है। सामस विष्णुधाम का विकास होने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान और सुदृढ़ होगी।
