बिहार

अनुत्तीर्ण बालिकाओं के लिए “हाई स्कूल कार्यक्रम” बना नई उम्मीद, 213 छात्राएं हुईं सफल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में असफल रही बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित “हाई स्कूल कार्यक्रम” ने सफलता की नई मिसाल पेश की है। इस कार्यक्रम के तहत पटना शहरी क्षेत्र के 22 विद्यालयों की कुल 361 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को विशेष शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को ऑफलाइन एवं डिजिटल माध्यम से नियमित कक्षाएं, विषयवार मार्गदर्शन, अभ्यास सत्र और परीक्षा उन्मुख कार्यशालाएं आयोजित की गईं। सत्र 2025–26 के दौरान संस्था की टीम और नोडल शिक्षकों के समन्वित प्रयास से छात्राओं को पुनः परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया तथा निरंतर शैक्षणिक सहयोग दिया गया।
इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि कुल 213 बालिकाओं ने अच्छे अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। यह उपलब्धि न केवल संस्था बल्कि बालिकाओं के परिवारों एवं समाज के लिए भी गर्व का विषय है।

Advertisements
Ad 1

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि “हाई स्कूल कार्यक्रम” का मुख्य उद्देश्य उन बालिकाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ना है, जो किसी कारणवश परीक्षा में असफल हो जाती हैं। उन्हें आगामी परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का विकास हो सके। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए संस्था ने इसे आने वाले वर्षों में और अधिक विद्यालयों एवं समुदायों तक विस्तारित करने की योजना बनाई है। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार, राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, स्नेहा रानी, नदीश्वरी कुमारी, रूचि गुप्ता, स्वेता कुमारी, आकाश कुमार एवं गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच

error: