पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पटना आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक श्री बालकृष्ण गोयल का पटना आगमन हुआ।श्री गोयल के द्वारा जिले के विभिन्न बाल देख-रेख संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रम, आवासीय विद्यालयों, जन वितरण के दुकानों का निरीक्षण किया जाना है।आज हवाई अड्डे से सीधे उन्होंने पर्यवेक्षण गृह गायघाट का निरीक्षण किया।
उन्होंने वहाँ पर संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया।किशोरों के लिए तैयार की जानेवाली प्रमार्शन प्रतिवेदन,मेडिकल प्रोफाइल तथा किशोरों के पुनर्वसन के लिए व्यक्तिगत देख-रेख योजना प्रतिवेदन का अवलोकन किया एवं आवश्यक सुधार करने के लिए कर्मियों को जानकारी दी।गृह के सुरक्षा की भी समीक्षा की एवं इसे दुरुस्त करने पर बल दिया।किशोरों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कल भी उनके द्वारा बाल देख-रेख संस्थानों वृद्धश्रम,जेल,आवासीय विद्यालयों इत्यादि का निरीक्षण किया जाएगा।
