बिहार

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, बिहार में आम जनता पर बढ़ा बोझ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में एक बार फिर महंगाई का असर आम लोगों पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह 6 बजे से पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।

कीमतों में बढ़ोतरी:

नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 105.35 रुपये से बढ़कर 110.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

परिवहन लागत पर असर:

Advertisements
Ad 1

डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन और माल ढुलाई महंगी होना तय माना जा रहा है। इसका सीधा असर बाजार में वस्तुओं की सप्लाई चेन पर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

आम जरूरतों पर पड़ेगा असर:

ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर केवल वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा। फल, सब्जी, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

Related posts

कचरा डंप में मशीन में फंसा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका पर एक घंटे तक हंगामा

छात्र-छात्राएं सीख रहे अभिनय के गुर, पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

करंट से लिट्टी-चोखा दुकानदार की दर्दनाक मौत, उग्र प्रदर्शन के बीच घंटों सड़क जाम

error: