बिहार

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज शनिवार को पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुन्दन कुमार ने भदौर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस व्यवस्था, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: