बिहार

पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर नागेश्वर स्वराज ने जताया शोक

फुलवारीशरीफ, अजित। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक तथा 12 फरवरी 1994 को हुई ऐतिहासिक कुर्मी चेतना महारैली के प्रमुख नायक सतीश कुमार के आकस्मिक निधन पर ग्रेटर पटना फाउंडेशन के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह स्वराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक निर्भीक, संघर्षशील और सिद्धांतों पर चलने वाले नेता थे।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय और सामाजिक चेतना की आवाज को मजबूती देने का काम किया. उनके निधन से बिहार की राजनीति और सामाजिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है। नागेश्वर सिंह स्वराज ने कहा कि सतीश कुमार ने हमेशा समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई. उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: