बिहार

डीएम ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सुनीं जन-समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार :  जिला प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आज सोमवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायतों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा।

सीधा संवाद और त्वरित कार्रवाई निरीक्षण और समीक्षा बैठकों के व्यस्त शेड्यूल के बीच, जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रत्येक फरियादी की बातों को अत्यंत धैर्यपूर्वक सुना। फरियाद लेकर आए ग्रामीणों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन योजना, बिजली बिल सुधार, नाला बंद करने, पेयजल संकट और स्थानीय विकास योजनाओं में आ रही बाधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित पदाधिकारियों ससमय निष्पादन कराने को कहा गया। उन्होंने केवल आवेदन ही नहीं लिए, बल्कि कई मामलों में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ताकि फरियादी को व्यक्तिगत रूप से अवगत भी कराया जाए।छोटी समस्याओं के लिए जनता को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान अंचल और प्रखंड स्तर पर रखा जाए।

Advertisements
Ad 1

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर नियमानुसार उचित और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। “प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जनता की सेवा है। ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का उद्देश्य ही यही है कि आम नागरिक को यह महसूस हो कि उसकी समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका समाधान शासन की प्राथमिकता है।”

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: