बिहार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व एम्स पटना में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला

फुलवारीशरीफ, अजित। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व एम्स पटना में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम 7 मार्च 2026 को एम्स पटना की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल की सुरक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता तथा सम्मानजनक और समावेशी कार्य वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल की अनुमति और मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रितांजली सिंह के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने में जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. डॉ. उमेश भदानी (प्रभारी कार्यकारी निदेशक, एम्स पटना), डॉ. संजय पांडेय (प्रभारी डीन अकादमिक एवं डीन रिसर्च), डॉ. अमित राज (प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. रथीश नायर (प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग), सुश्री अंजू तालुकदार (रिसोर्स फैकल्टी एवं “द राइट्स मिशन” की संस्थापक ट्रस्टी) तथा शिंदू देव (आईसीसी सदस्य) शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

इंटरैक्टिव सत्र के दौरान वक्ताओं ने “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निवारण, निषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013” यानी पॉश (POSH) अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी. इसमें अनुचित व्यवहार की पहचान, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा संस्थागत स्तर पर शिकायतों के प्रभावी और संवेदनशील समाधान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) प्रितांजली सिंह ने संस्थान की ओर से सुरक्षित, सम्मानजनक और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित और सहयोगपूर्ण कार्य वातावरण गरिमा, समानता और बेहतर कार्यक्षमता के लिए आवश्यक है.

कार्यशाला में संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चर्चा में सक्रिय भागीदारी करते हुए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य संस्कृति बनाने के अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का समापन आईसीसी सदस्य प्रो. डॉ. मुक्ता अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related posts

जिला पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभुकों के बीच किया नए राशन कार्ड का वितरण

फुलवारी शरीफ और बेऊर में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहनों से लाखों की विदेशी शराब बरामद!

error: