बिहार

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

फुलवारीशरीफ, अजित। पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष मोहम्मद जफर हसन ने रेल पेंशनरों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि इन दिनों कई पेंशनरों को फोन कर खुद को अधिकारी बताकर ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है. ओटीपी बताने की गलती होते ही साइबर अपराधी उनके बैंक खातों से पैसे निकाल ले रहे हैं। मोहम्मद जफर हसन ने कहा कि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और कई पेंशनर इसके शिकार भी बन चुके हैं. उन्होंने सभी पेंशनर भाइयों और बहनों से अपील की कि किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी हालत में अपना ओटीपी, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने सरकार और प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर पेंशनरों के रिटायरमेंट से जुड़े गोपनीय दस्तावेज जैसे पीपीओ नंबर या अन्य आधिकारिक जानकारी साइबर अपराधियों तक कैसे पहुंच रही है. इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि कहीं न कहीं विभाग के भीतर से ही गोपनीय जानकारी लीक हो रही है, जिसकी जांच जरूरी है। जफर हसन ने रेल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की कि इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर पेंशनरों की जानकारी लीक करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से भविष्य में किसी भी रेल पेंशनर को साइबर अपराध का शिकार बनने से बचाया जा सकेगा।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: