बिहार

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना,  विक्रम कुमार : भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्र ने शत्-शत् नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।

पटना में देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्य राजकीय समारोह महाप्रयाण घाट (बांस घाट) स्थित उनके समाधि के निकट आयोजित की गई, जहाँ मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की ओर से बिहार लोक भवन सचिवालय के अपर सचिव, उप राष्ट्रपति श्री सी०पी० राधाकृष्णन की ओर से जिला दंडाधिकारी पटना, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आयुक्त पटना प्रमण्डल ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, विधायक श्री श्याम रजक, पूर्व विधायक श्री अरूण कुमार सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर तमाम उपस्थित लोगों ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को याद किया एवं उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात

पटनासिटी में 17 लीटर शराब बरामद!

error: