बिहार

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

फुलवारीशरीफ, अजित। शाहपुर में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद राज्य सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है. ड्रग्स और शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, बल्कि उन्हें बचाया जा रहा है. इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि होली जैसे त्योहार के समय इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दो जवान बेटों की हत्या कर दी गई और अब तीसरे बेटे को भी जान से मारने की धमकी इस्टाग्राम से दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि पूरे समाज को डराने की साजिश है।

सांसद ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह डरा हुआ और निष्क्रिय नजर आ रहा है. सदन चल रहा है, लेकिन इतने बड़े जघन्य अपराध पर चर्चा तक नहीं हो रही है.समाज के लोग भी चुप हैं, जबकि खुलेआम दो भाइयों की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि अगर समाज आवाज नहीं उठाएगा तो अपराध और बढ़ेगा।

Advertisements
Ad 1

पप्पू यादव ने कहा कि पटना में मुसल्लाह पुर के दो भाइयों को गोली मार दी गई और यह बेहद चिंताजनक है.उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और किसी भी एंगल को नजरअंदाज न किया जाए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल कराया जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए. पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि वे डर के साए में जीने को मजबूर न हों. न्यायालय से जमीन मामले में पीड़ित परिवार को डिग्री मिली थी उसके बाद परिवार के लोग सुरक्षा की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार प्रशासन ने सुरक्षा नहीं दी और दो जवान बेटों की हत्या कर दी गई पूरे समाज के सामने. उन्होंने समाज को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाज पूरी तरह मर गया है. समाज के लोग कहे हो गए डरपोक हो गए. बिहार में विपक्ष मरा हुआ है।

पप्पू यादव ने उपमुख्यमंत्री एवं गृह विभाग संभाल रहे सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं तो गृह विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि कार्रवाई करे. केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को रहने लायक बनाना सरकार की जिम्मेदारी है.अगर अपराध पर लगाम नहीं लगी तो आम जनता का भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाएगा. सांसद पप्पू यादव ने कहा की जिस तरीके से बिहार में अपराध हो रहा है यहां रहने लायक जगह नहीं है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है. पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग पर अड़ा हुआ है।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथराहा हिंदी में छात्रों की संख्या 320 के विरुद्ध मात्र तीन शिक्षक कार्यरत

error: