बिहार

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

अररिया, रंजीत ठाकुर। बुधवार 25.02.2026 को अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी फारबिसगंज प्रसन्न कुमार के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रैली निकाली गई। अररिया जिला में रथ यात्रा से बाल विवाह रोकथाम का संदेश को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ अररिया जिला के सभी पंचायत में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार के लिए निकला।

Advertisements
Ad 1

अवर निबंधक पदाधिकारी फारबिसगंज ने अपील किया कि बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य लोगों को निभाने के लिए कहा । टोल फ्री नंबर 1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है। रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों, क़ानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव व किशोरियों पर पड़ने वाले कुप्रभाव को समझाया गया । बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्राओं को मूल्यों, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए युवाओं से उत्कृष्टता का आह्वान किया

बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित एनडीए सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई गति : संजय सरावगी

error: