बिहार

हत्या कांड का खुलासा 48 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार!

औरंगाबाद, मंन्टू ठाकुर :  जिले क़े देव थाना क्षेत्र बेलसारा गांव में युवक की हत्या के मामले का औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को देव थाना को सूचना मिली कि बेलसारा गांव के पास रंजीत कुमार की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों के आवेदन पर देव थाना में कांड संख्या 47/26 दिनांक 19 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया।

Advertisements
Ad 1

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मदनपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जांच में सामने आया कि मृतक रंजीत कुमार का अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी से अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर रंजीत कुमार की हत्या कर दी तथा शव को बेलसारा गांव के बाहर बधार में पेड़ से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो।पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों

error: