बिहार

तेजस्वी के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजद जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव

फुलवारीशरीफ, अजित। छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमूसा गांव पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के पिता से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजद के पटना जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव ने किया. उनके साथ हरिनारायण यादव, दीपक मांझी, विक्की आनंद मेहता और वकील यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी गांव में उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

दीनानाथ यादव ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग उठाई. उन्होंने राज्य सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रपति शासन लगाने पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. वहीं स्थानीय लोगों में भी न्याय की मांग को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: