बिहार

नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल: छात्रों की वैज्ञानिक उड़ान

फुलवारीशरीफ, अजित। एस. डी. बी. पब्लिक स्कूल, फतेहपुर, गौरीचक, पटना के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला. विद्यालय परिसर बच्चों के बनाए आकर्षक और उपयोगी वैज्ञानिक मॉडलों से जीवंत हो उठा. भविष्य के वैज्ञानिकों के शानदार मॉडल देख सभी लोगों ने सराहा और नन्हे मुन्ने की वैज्ञानिक उड़ान को हौसला दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के उप-निदेशक अनिल कुमार, सह-संचालक श्री बलवंत कुमार एवं प्राचार्य लक्ष्मी नारायण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उद्घाटन के अवसर पर उप-निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समुचित एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को नई सोच और शोध के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने अपने संबोधन में आधुनिक विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान केवल पढ़ाई का विषय नहीं बल्कि जीवन को सरल और उन्नत बनाने का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

इस आयोजन में कक्षा तृतीय से कक्षा दशम तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, तकनीकी नवाचार, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी मॉडल तथा स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रभावशाली और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए. बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत ने अभिभावकों एवं आगंतुकों को काफी प्रभावित किया। विद्यालय द्वारा गठित निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का गहन अवलोकन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया।

सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के उप-निदेशक, सह-संचालक एवं प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही विशिष्ट और नवाचारी सोच के साथ मॉडल निर्माण करने वाली टीमों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए और बेहतर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अभय पाठक ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यालय परिवार तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: