बिहार

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

शेखपुरा,  उमेश कुमार : बिहार सरकार के विभिन्न पत्रों के आलोक में UDID पोर्टल पर लंबित एवं नए आवेदनों का निष्पादन कर शत्-प्रतिशत दिव्यांगजनों को UDID कार्ड प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए निरंतर प्रक्रिया के अतिरिक्त समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए UDID कार्ड एक एकल दस्तावेज के रूप में मान्य है।

प्रखण्डवार विशेष शिविर तालिका (समय: 11:00 AM से 03:00 PM) शिविर स्थल का नाम | प्रखंड का नाम
19/02/2026 | रेफरल अस्पताल, बरबीघा, 26/02/2026 | प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शेखोपुरसराय, 12/03/2026 | समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अरियरी ,19/03/2026 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चेवाड़ा, 02/04/2026 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घाटकुसुम्भा 09/04/2026 | प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शेखपुरा |

Advertisements
Ad 1

चिकित्सा पदाधिकारी शिविरों में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, दिव्यांगता मूल्यांकन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करेंगे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, शिविर के नियंत्री पदाधिकारी होंगे। वे जन प्रतिनिधियों, जीविका, और विकास मित्रों के साथ समन्वय कर दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु लाभार्थी को फोटो, आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
अक्षम दिव्यांगजन: जो दिव्यांगजन शिविर में आने में असमर्थ हैं, उनका आवेदन विकास मित्र के माध्यम से संबंधित प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाएगा। सभी स्कूलों में सूचना देंगे और दिव्यांग छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

एशियाई विकास बैंक के साथ बैठक : बिहार में $1 बिलियन से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर विचार

error: