बिहार

शाहीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी शरीफ स्थित शाहीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

समारोह में बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और स्कूल के प्रति अपनी सकारात्मक भावना और विश्वास व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन समिति की अहम भूमिका रही।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर हिना अहमद ने सभी छात्रों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और शिष्टाचार भी सिखाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा, स्मार्ट क्लास, साइंस लैब और लैंग्वेज प्रोग्राम पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता नदीम अहमद, सैयद अरशद आलम, अध्यापिका गजाला आफरी, स्कूल की प्रधानाचार्य निशात फातिमा, चाहत आफरीन, कहकशां समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम उत्साह और उमंग के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

10 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

विश्व रक्तदाता दिवस पर IAS भवन में रक्तदान शिविर, मुख्य सचिव-डीजीपी समेत 190 लोगों ने किया रक्तदान

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

error: