बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 324 लीटर शराब मक्के के खेत से बरामद किया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार के सुबह समय करीब 7:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर गांव के वार्ड-11से मक्के के खेत में स्टॉक कर रखे 324 लीटर (1080 बोतल/12 कार्टून) दिलवाले नामक शराब बरामद किया है। जबकि पुलिस के आने की सूचना पर तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब को जप्त कर थाना लाया। इस बाबत फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात तस्कर नेपाल से बड़ी मात्रा में शराब का खेप लेकर मानिकपुर गांव के वार्ड संख्या-11में मक्के के खेत में छुपाकर रख रहा है।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर शराब बरामद किया।जिसे जप्त कर थाना लाकर केस दर्ज कर तस्कर की पहचान किया जाएगा। इस अभियान में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य,अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एस आई रमेश सिंह, चोकीदार ललित पासवान, शंकर पासवान के अलावे अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: