बिहार

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

औरंगाबाद, मंन्टू कुमार : आज UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर सामाजिक संगठनों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। OBC, SC और ST वर्ग के प्रतिनिधियों ने गांधी मैदान से एकजुट होकर जुलूस निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रमेश चौक पहुंचा और वहां से समाहरणालय गेट तक प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि केंद्र सरकार इस मामले में स्पष्ट नीति अपनाए और सामाजिक न्याय के प्रावधानों को मजबूती से लागू करे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया की सीएसआर पहल, एम्स पटना में नवजात शिशुओं के लिए बढ़ेंगी बेहतर इलाज की सुविधाएं

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

error: