बिहार

संपतचक में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री व डीएम से शिकायत

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत संपतचक नगर परिषद क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया निर्माण का आरोप सामने आया है. ग्राम मनोहरपुर (कछुआरा) निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री बिहार एवं जिलाधिकारी पटना को आवेदन देकर मामले की जांच कराने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है. शिकायतकर्ता के अनुसार “कनौजिया कॉर्नर आरसीसी कलवर्ट से पप्पू चंद्रवंशी तक” लगभग 0.200 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य मां पार्वती बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और प्राक्कलन के अनुरूप मिट्टी कार्य, डब्ल्यूबीएम ग्रेड-3 तथा अन्य सामग्री बिछाने में लापरवाही बरती जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में आपत्ति जताई तो ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय कर्मियों ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। सुरेंद्र प्रसाद ने अपने आवेदन में निष्पक्ष तकनीकी टीम से निर्माण कार्य की जांच कराने, दोषी ठेकेदार और ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल पटना) के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा निर्माण कार्य को स्वीकृत मानकों के अनुरूप पूरा कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी राशि जनता की है और इसका सही उपयोग होना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई है कि यदि निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई तो भविष्य में ग्रामीणों को खराब सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: