बिहार

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

पटना, सोनू कुमार :  कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से बुधवार को विभाग की प्रथम त्रैमासिक पत्रिका का गरिमामय समारोह में विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मुख्य रूप से पत्रिका का विमोचन किया।

विमोचन के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विभागीय पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पत्रिका त्रैमासिक स्वरूप में नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी, ताकि पाठकों तक विभाग की गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सतत जानकारी पहुंचती रहे।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध विधाओं, लोक कलाओं तथा प्रतिभाशाली कलाकारों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे उनका मनोबल बढ़े और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।

मंत्री ने यह भी कहा कि यह पत्रिका कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत सिद्ध होगी तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन और विकास हेतु प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सभी कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उक्त अवसर पर विभाग के सचिव प्रणव कुमार, कला सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी, संग्रहालय के निदेशक कृष्ण कुमार तथा विभाग की उप सचिव कहकशां की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विभाग के सारे पदाधिकारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: