बिहार

घूरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 318.95 किलोग्राम गाजा बरामद, कार जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना पुलिस ने बुधवार के सुबह सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के छोटा बबुआन वार्ड-11 के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजा से भरा कार बी-आर- 30 ए-डी- 7236 को कब्जे में ले लिया। मौके से चालक तथा उपचालक को भी हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी करने पर उसके अंदर से 11 पैकेट गाजा बरामद किया गया।

Advertisements
Ad 1

जिसका वजन करने पर कुल-318.95 किलोग्राम बताया गया है। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति वाहन चालक संजर आलम उम्र 26 वर्ष पिता अब्दुल खालिव,साकिन कोयली, थाना बीरपुर, जिला सुपौल तथा उपचालक मयानंद ऋषिदेव उम्र 25 वर्ष, पिता वासुदेव ऋषिदेव , साकिन हड़िया बाड़ा,थाना आर एस जिला अररिया के रूप में पहचान की गई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा गाजा और कार के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: