बिहार

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ

20260210 192124

शेखपुरा,  उमेश कुमार : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर समर्जन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. शेखपुरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी,डीएम शेखर आनंद, डीडीसी संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया है .मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं अतिथियों ने भी एमडीए का दवा सेवन किया है. मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए की दवा सभी लोगों को खानी चाहिए. यह बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है.

img 20260210 wa00297125156586342713110

वहीं जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि इस कार्यक्रम के तहत लगभग 06 लाख 92 हजार लोगों को दवा खिलाया जाना है .अगले दिन 11 फरवरी को मेगा ड्राइव का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्यों को दवा का सेवन कराया जाना है. उन्होंने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि फाईलेरिया उन्मूलन हेतु मलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें तथा शेखपुरा को फाईलेरिया मुक्त जिला बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें.मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!