बिहार

DGP के सख्त निर्देश : ड्यूटी के दौरान रील देखने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार पुलिस में अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर रील देखना या सोशल मीडिया पर समय बिताना महंगा पड़ सकता है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुलिस की छवि सुधारने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नए आदेश के तहत ऑन-ड्यूटी रील बनाने या देखने वाले पुलिसकर्मियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन तक का प्रावधान है। डीजीपी विनय कुमार द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी के समय पुलिसकर्मी मोबाइल फोन का दुरुपयोग नहीं करेंगे। रील देखना, चैटिंग करना या सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही थानों में दलालों और बिचौलियों की किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Advertisements
Ad 1

पिछले कुछ हफ्तों में पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिससे पुलिस की साख को गंभीर नुकसान पहुंचा। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। कई पुलिसकर्मियों पर निलंबन, पुलिस लाइन ट्रांसफर सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इन निर्देशों का उद्देश्य आम जनता का विश्वास बहाल करना और पुलिस व्यवस्था को अधिक अनुशासित व जवाबदेह बनाना है। आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

आधी रात शांतिपूर्ण होलिका दहन, सुरक्षा में दिखी प्रशासन की पूरी मुस्तैदी

error: