बिहार

डॉ आकाश दीप को कजाकिस्तान में मिला अवॉर्ड

अररिया, रंजीत ठाकुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ आकाश दीप को कजाखिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथिक सम्मिट में प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और मरीजों की सेवा के लिए प्रदान किया गया। केंट लैबोरेट्री एवं केंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हाजीपुर के तत्वाधान में 6 फरवरी को कजाखिस्तान स्थित कैस्पियन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ मेडिसिन अल्माटी में वर्ल्ड होम्योपैथिक सम्मिट का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कैस्पियन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ प्रोo अंबेक सईद ने डॉ आकाश दीप को सम्मानित किया, इससे पूर्व भी डॉ आकाश दीप दुबई एवं थाईलैंड देश में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं, डॉ आकाश दीप के बासुदेव होम्योपैथी क्लीनिक के तीन ब्रांच बथनाहा,ओम नगर अररिया एवं बी. कोठी पूर्णिया में जटिल और गंभीर रोगों के सफल उपचार तथा चिकित्सा को शोध और विज्ञान से जोड़ने के उनके प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई हैं।

Advertisements
Ad 1

डॉ आकाश दीप के कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया और उनके योगदान को चिकित्सा जगत के लिए प्रेरणादायक बताया गया सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ आकाश दीप ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी चिकित्सा सेवा अनुसंधान तथा मरीजों के बेहतर उपचार के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे इस उपलब्धि पर उनके सहयोगियों चिकित्सकों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गर्व का विषय बताया है।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: