अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा स्टेशन चौक स्थित शनिवार शाम को हाई टेंशन तार टूटने के 24 घंटे बाद भी मरम्मत नहीं किया गया है जिस कारण बथनाहा पंचायत का चार वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है तथा हजारों ग्रामीण परेशान है । हाई टेंशन तार टूटने के कारण फ़ेनागढ़ की एक महिला झुलस कर घायल हो गई थी । जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बथनाहा फेनागढ़ सड़क मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तार टूटने के कारण बथनाहा पंचायत के वार्ड संख्या 10, 11 ,12 तथा 13 के लगभग सात सौ से 8 सौ के बीच कंज्यूमर प्रभावित है । वहीं ग्रामीण बारंबार हाईटेंशन तार टूटने के कारण कवर तार लगाने की मांग पर अड़े हुवे है। ग्रामीण बताते है कि आज भी स्थानीय मिस्त्री तार जोड़ने के लिए आया था लेकिन उसे बारंग वापस लौटा दिया गया। वहीं ग्रामीण हरीबोल साह , मो मुस्ताक ,मो सफी अहमद ,मो जैनुल ,मो मंसर रमेश साह ,मो असलम तथा मैथर साह आदि ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही का नतीजा है कि बारंबार तार टूटने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया जिस कारण कई बार लोग टूटे तार की चपेट में आकर घायल भी हुवे । वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित ग्रामीण बताते है कि अगर विद्युत विभाग के द्वारा जल्द समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो इस मामले को लेकर बथनाहा स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
