बिहार

जलजमाव का मुद्दा विधानसभा में गूंजा विधायक अरुण मांझी ने उठाया जनहित का सवाल…

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के संपतचक नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या-14 स्थित एकतापुरम इलाके में लंबे समय से जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। इस समस्या के कारण बारिश के दिनों में सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस जनसमस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक अरुण मांझी ने बिहार विधानसभा में ज्वलंत प्रश्न उठाया. उन्होंने सदन को अवगत कराते हुए बताया कि इलाके में नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है. कई स्थानों पर हालात ऐसे बन जाते हैं कि जलभराव के कारण लोगों के घरों तक पानी प्रवेश कर जाता है।

विधायक अरुण मांझी ने कहा कि जलजमाव की समस्या के कारण विकसित कॉलोनी के परिवारों सहित आसपास के ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गंदे पानी के जमाव से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है. वहीं जलभराव के कारण किसानों की सब्जी एवं अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र कराया जाए ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव से राहत मिल सके. उन्होंने इसे केवल सड़क की समस्या नहीं बल्कि पूरे इलाके के जनजीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया। सदन में इस मामले पर जवाब देते हुए नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि नगर परिषद संपतचक को नाला निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और जल्द ही नाला निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: