बिहार

जेडी महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतिम दिन यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के मार्गदर्शन में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस (एन०सी०सी उड़ान) द्वारा जे०डी० विमेंस कॉलेज, पटना में छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सह अस्पताल-पूर्व चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर छात्राओं को सरल, सहज एवं रोचक तरीकों से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सड़क पर चलते समय सतर्क रहना, यातायात नियमों का पालन करना, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करना तथा सुरक्षित व्यवहार अपनाना जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पूर्व प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Related posts

श्याम महोत्सव के दूसरे दिन का आज निकला निशान

संपतचक प्रखंड में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव, गर्मी से पहले पानी और शौचालय संकट से जनता परेशान

घर का ताला तोड़कर जमुनापुर गांव में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वाड जांच के बाद भी सुराग नहीं

error: