बिहार

कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस के इंटरशिप कर रहे इंटर्न को मिला प्रमाण पत्र

फुलवारीशरीफ, अजित। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट एंड साइंस के प्रेम यूथ फाउंडेशन में इंटरशिप कर रहे इंटर्न को गाँधी संग्रहालयपटना में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर उपस्थित एनजीओ हेल्पलाइन के निर्देशक सीए संजय कुमार झा ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020 के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए इन्टरशिप अनिवार्य किया गया।यह छात्रों के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए।वहीं प्रेम युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में इंटर्न को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया की इंटर्न को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को साकार करने में युवायों का महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय ने इन्टरशिप कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे साथ इन्टरशिप करना एक महत्वपूर्ण अवसर है। युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर हम उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर देते है । हमारे इंटर्न अमृतसर एवं वर्धा तक का एक्सपोजर विजिट किया है । गाँधी संग्राहलय के सचिव मो आशिफ वशी ने गांधी जी के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि गांधी जी के सत्य अहिंसा को अपनाकर ही विश्व शांति संभव है ।मौके पर इंटर्न तरुण कुमार, अनन्या यादव, समीर कुमार,सुमित , समेत सैंकड़ों इंटर्न को प्रमाण पत्र एवं किट प्रदान किया गया।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: