बिहार

सड़क दुर्घटना में 6 व्यक्ति की मौत, 2 घायल!

बिहटा, आनंद मोहन : थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोगों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है सभी आरा जिला के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया गया कि परिवार के सभी सदस्य दानापुर अनुमंडल अंतर्गत मनेर में उर्स मेला देखने गए थे मेला देखने के बाद सभी सदस्य एक ऑटो पर सवार होकर अपने घर आरा जा रहे थे ऑटो जब बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो पर सवार 6 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisements
Ad 1

घटना बीते रात करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस के द्वारा परिवारजनों को दी गई इसके बाद परिवारजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां चीख पुकार मच गया सभी मृतक भोजपुर के आरा जिला के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बिहटा थानांतर्गत भोजपुर-पटना मुख्य मार्ग से एक ऑटो में सवार 08 व्यक्ति लौट रहे थे इसी दौरान एक ट्रक द्वारा जोड़दार टक्कर मारने से ऑटो में सवार 06 व्यक्तियों की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 घायल व्यक्तियों को ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाजरत है। ट्रक चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: