बिहार

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पथों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

20260131 193536

पटना, सोनू कुमार :  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिये घोषित निर्माणाधीन योजनाओं का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाले के साथ ही पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

img 20260131 wa00373406772580544995446

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रूपसपुर नहर रोड के समीप दीघा-एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ के कनेक्टिविटी कार्य का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने दीघा-एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ के कनेक्टिविटी कार्य तथा पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन-नेहरू पथ-अशोक राजपथ की सम्पर्कता के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। दीघा गोलम्बर के पास जे०पी० गंगा पथ पर कराये जा रहे सौंदर्गीकरण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस काम को ठीक ढंग से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करायें। इस काम के पूरा हो जाने से वाहनों का सुचारू रूप से परिचालन होगा तथा आवागमन काफी सुगम होगा। लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!