अररिया, रंजीत ठाकुर : एसएसबी 56 वीं वाहिनी की सीमा चौकी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत शुक्रवार को गुवारपूछरी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसबी के पशु-चिकित्सक अधिकारी द्वारा गाय,भैंस, बकरी आदि पशुओं का ईलाज किया गया तथा मौके पर निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया । एसएसबी द्वारा आयोजित इस शिविर में खासकर महिलाएं अपने पालतू जानवर बकरी का इलाज ज्यादा कराते देखी गई । उपस्थित महिलाओं ने बताया कि ठंड के कारण जानवरों में कई तरह की बीमारी हो रही है जो आसानी से समझ में नहीं आ पता है
जिस कारण हम लोग अपने पालतू जानवर को डॉक्टर से दिखलाने आए हैं। वहीं उपस्थित ग्रामीणों के बीच एसएसबी के द्वारा सील पैक फ्रूट का वितरण किया गया।एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि एसएसबी का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में जागरुकता फैलाना तथा उनकी सुरक्षा करना है। वही इस मेडिकल शिविर में मेडिकल टीम कम्पनी कमांडर, सीमा चौकी प्रभारी पथरदेवा उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान अपने टीम के साथ मौजूद रहे । वहीं इस मौके पर गुवारपूछरी गांव के वार्ड सदस्य सूजेश मेहता,संथाल टोला के बीजू , ऋषि टोला के सहदेव आदि ग्रामीणों ने पशु शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा अपने पशुओं का ईलाज करवाया।
