बिहार

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर : शुक्रवार को मेरा युवा भारत, अररिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) के बैनर तले ग्रामीण विकास संगठन युवा क्लब के माध्यम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाया गया। यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन स्टॉक मैंनेजर – वर्षा रानी, अमर कुमार यादव, अजित रंजन ने द्वीप प्रलवलित किया गया। साथ ही साथ शहीदी दिवस के शुभ अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिला युवा अधिकारी- शुभम ने कहा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा एक महत्वपूर्ण आयोजन है जिसका उद्देश्य युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पदयात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जा रही है, जिसमें मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस पदयात्रा के दौरान, युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पदयात्रा में भाग लेने वाले युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई जा रही है और उन्हें मतदान के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालक:- पवन कुमार ने किया, प्रधानाध्यापिका:- नमिता कुमारी ने बताया राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन 25 जनवरी को किया गया था

जिसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। अजित रंजन ने बताया इस पदयात्रा के माध्यम से, मेरा युवा भारत और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस मौके पर नीरज कुमार, श्याम कुमार राम, शगुफ्ता विजय कुमार सैकड़ो लोग उपस्थित हुए।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: