बिहार

सरकारी भूमि का किया जा रहा सीमांकन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत सभी प्रकार के सरकारी भूमि का अंचल अमीन तथा राजस्व कर्मचारी के द्वारा पहचान कर चिन्हित किया जा रहा है । प्रारंभ में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में मापी कार्य प्रारंभ किया गया है । वहीं अंचल अंतर्गत अलग अलग जगहों पर अमीन के द्वारा जमीन का पैमाइश भी किया जा रहा है।

नरपतगंज अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दोहन के निर्देश पर सरकारी जमीन का पैमाईश किया जा रहा है। सरकारी जमीन की पहचान के बाद अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वहीं इस कार्य में चार अंचल अमीन के अलावे 41 अतिरिक्त अमीन को लगाया गया है । महाअभियान के तहत मापी का कार्य 31 जनवरी तक चलेगा । वही सोनापुर ,भंगही, नवाबगंज, मानिकपुर, पंचायत में अंचल अमीन के द्वारा पैमाइश कार्य लगातार किया जा रहा है।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: