बिहार

प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर गोपालपुर थाना में हंगामा…

पटना, अजित। पैसे लेकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सोमवार को गोपालपुर थाना परिसर में हंगामा हो गया. जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित थाना पहुंचीं और पुलिस पर मामले को टालने का आरोप लगाया। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि वर्ष 2022-23 में एक व्यक्ति द्वारा जीविका समूह की महिलाओं से लाखों रुपये जमा के नाम पर ले लिए गए थे. बाद में आरोपी घर बेचकर फरार हो गया था. हाल ही में आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर महिलाएं न्याय की उम्मीद लेकर थाना पहुंचीं, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस पहले यह कहती रही कि मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है और गौरी चक जाने की सलाह दी गई. काफी हंगामा और दबाव के बाद आवेदन लेने की बात कही गई, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से आक्रोश और बढ़ गया.

Advertisements
Ad 1

थाना परिसर में मौजूद महिलाओं ने कहा कि किसी से एक लाख तो किसी से तीन लाख रुपये तक की ठगी हुई है. गरीब परिवार की महिलाओं के लिए यह बड़ी रकम है. पैसे की रिकवरी नहीं होने और कानूनी कार्रवाई में देरी से परिवार आर्थिक संकट में हैं। हंगामे के दौरान कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई. महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मामले में गोपालपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इन महिलाओं के साथ रहने वाली एक महिला हेड बनकर पैसा जमा करती थी. उसे महिला का कहना है कि उसका घर तक नीलाम हो गया उसका कुछ नहीं बचा है . ऐसे में इन महिलाओं को कोर्ट जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: