बिहार

सीएम के निधन पर मधुरेंद्र ने यूं दी श्रद्धांजलि लिखा- अलविदा अजित दादा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पुणे जिले के बारामती में बुधवार को लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पवार समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

इस दुखद समाचार से भावुक होकर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मधुरेंद्र ने बिहार में पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक एवं सूक्ष्म तस्वीर उकेरकर अपनी संवेदना प्रकट लिखा- “अलविदा अजित दादा”।

इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि अजित पवार का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisements
Ad 1

उल्लेखनीय है कि अजित पवार के निधन पर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई यह विशेष लीफ आर्ट श्रद्धांजलि सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही है और लोगों द्वारा इसे भावनात्मक सम्मान के रूप में सराहा जा रहा है।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: